तेजस्वी यादव ने लिखा कि भाजपा सांसद नारायण राणे का बेटा देशवासियों के लिए जहर उगल रहा है। यह व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय वरिष्ठ सहयोगी भाजपा सांसद का बेटा है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोमवार को पीएम मोदी से सवाल पूछा कि आप महात्मा गांधी और बुद्ध की बात करते हैं। आपके विधायक अपने ही लोगों को काटने-मारने की धमकी दे रहे हैं। क्या यह प्रधानमंत्री जी का दोहरा मापदंड नहीं है? क्या प्रधानमंत्री जी इसे दिल से माफ करेंगे या फिर भाजपा का टिकट देकर उसे पुरस्कृत करेंगे?
विज्ञापन
घुस कर काटने-मारने की धमकी दे रहा है
तेजस्वी यादव ने लिखा कि भाजपा सांसद नारायण राणे का बेटा देशवासियों के लिए जहर उगल रहा है। यह व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय वरिष्ठ सहयोगी भाजपा सांसद का बेटा है। यह भाजपा विधायक संविधान और कानून को धत्ता बता मस्जिदों में घुस कर काटने-मारने की धमकी दे रहा है। खाड़ी देशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सजदा करते है, मस्जिदों में घूमते हैं। विदेशों में गांधी और बुद्ध की बात करते है लेकिन अपने ही देश में हिंसा करने तथा भाजपा शासित राज्यों में अपने ही लोगों को काटने-मारने की धमकी देने वालों को प्रश्रय, श्रेय और प्रेय देते हैं।
सौहार्द के लिए अति हानिकारक व खतरनाक है
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार देश, संविधान, समानता और सौहार्द के लिए अति हानिकारक व खतरनाक है। एक ओर भाजपा अपने संगठन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज में नफ़रत फैला मुसलमानों को टारगेट करती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा और आरएसएस अपने संपोषित एजेंटों के मार्फ़त भ्रम फैलाने तथा विभाजन करने का कुचक्र रचती है।