फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Sep 2024 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना से संबंधित थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करेगी। वहीं, बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि परिजन को तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। उसके बाद आपदा कोष की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के सिमरिया आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना केटनकुप्पा प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत की है। मृतक की पहचान भेटौरा पंचायत के गंगटी निवासी रामस्वरूप मांझी (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि रामस्वरूप मांझी सोमवार की सुबह तीन बजे शौच के लिए सिमरिया आहर की ओर गया था। शौच के बाद आहर से पानी लेने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब लोग छह बजे आहर की ओर शौच के लिए गए। तब पानी में सिर उतराता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच आहर में शव होने की खबर तेजी से फैल गई। उसके बाद मौके पर जुटे स्थानीयों ने आहर में शव होने की सूचना फतेहपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। तब शव की पहचान रामस्वरूप के रूप में हुई। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पाते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मौके पर मुखिया अनिता देवी और मुखिया पति दिलीप यादव द्वारा कबीर अंत्येष्टि के लिए सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन


बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि परिजन को तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। उसके बाद आपदा कोष की मदद दी जाएगी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना से संबंधित थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें