फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- बिहार में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं, सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे

Fri, 14 Jun 2024 03:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी ने लिखा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के बनावटी मंगलराज में चंद घंटों की डरावनी झलकियां। इनसे स्पष्ट पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का ये अद्भुत आपराधिक नजारा है। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर उन्होंने आपराधिक वारदातों का जिक्र कर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने लिखा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के बनावटी मंगलराज में चंद घंटों की डरावनी झलकियाँ। बिहार में इंसान की जान की कोई क़ीमत नहीं। जब चाहे जहां चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे है। मुख्यमंत्री सहित सरकार को कोई सत्ता संरक्षित आपराधिक घटनाओं पर कोई लेना-देना नहीं।
विज्ञापन


10 घटनाओं का तेजस्वी ने दिया उदाहरण
तेजस्वी यादव ने 10 वारदातों का जिक्र किया। इसके जरिए उन्होंने विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया था। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि बेगूसराय में सरकारी अपराधियों का तांडव- बलात्कार के बाद युवती की हत्या। मुजफ्फरपुर में सरकारी अपराधी बेलगाम- युवक को दिनदहाड़े गोली मारी। पूर्णिया में बमबाजी और डकैती की बड़ी वारदात- सत्ता संरक्षित बदमाशों ने बमबारी एवं ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक साथ चार घरों में डाका डाल लाखों की लूट। अरवल जिले में छुट्टी पर घर आए 𝐁𝐒𝐅 जवान की पीट-पीटकर हत्या। सीवान में बीच सड़क गुंडों ने छात्र की गोली मारकर हत्या की। नवादा में बेखौफ सरकारी अपराधियों ने गोली मार मुखिया का मर्डर किया। मधेपुरा में छात्रा से छेड़खानी रोकने पर बदमाशों ने राजद नेता को गोली मारी। बख़्तियारपुर में गोली मार युवक की हत्या। शाहपुर में युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। पटना में कारोबारी से लूट और महिला से चैन छिनतई।

कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने लिखा कि इन वारदातों से स्पष्ट पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का ये अद्भुत आपराधिक नजारा है। लेकिन, मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें