फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopal Khemka: तेजस्वी ने बताई गोपाल खेमका के हत्यारों की पहचान, लिखा- सत्ता संरक्षित और संपोषित ने हत्या की

Sun, 06 Jul 2025 02:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए के शासन में अब तक 65,000 हत्याएं हो चुकी है फिर भी मंगलराज है। मजाल है अचेत मुख्यमंत्री किसी घटना पर कोई व्यक्तव दे सके? 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गोपाल खेमका के परिजनों से मिलने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में बवाल बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार दोपहर उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में बिहार के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्गोपाल खेमका जी की सत्ता संरक्षित एवं संपोषित अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हमलोगों ने शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सात वर्ष पूर्व खेमका जी के सुपुत्र गुंजन की भी सत्ता संरक्षित अपराधियों में गोली मार कर हत्या की थी लेकिन आज तक हत्यारे बाहर हैं। 

विज्ञापन


अचेत मुख्यमंत्री को किसी से कोई लेना-देना नहीं?
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार पुलिस का दोष सिद्धि दर क्या है? हत्यारे बाहर जमानत पर कैसे घूम रहे है? DK टैक्स योजना के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों के तबादले होंगे तो पुलिस अपराधियों को ढूंढने में नहीं बल्कि दारू खोजने में व्यस्त रहेगी। अचेत मुख्यमंत्री को किसी से कोई लेना-देना नहीं? मीडिया से कोई बातचीत नहीं? किसी की कोई जवाबदेही तय नहीं? सब मंत्री-अधिकारी मिलकर प्रदेश को लूटने में मस्त और व्यस्त है।
पटना के गोपाल खेमका की हत्या में पुलिस का दावा- सुराग मिले; अंतिम संस्कार आज
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 65,000 हत्याएं हो चुकी है
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार की ध्वस्त कानून व्यवस्था व बेलगाम भ्रष्टाचार पर भी अगर किसी को ग़ुस्सा नहीं आ रहा तो समझो उस इंसान का न्यायिक चरित्र एवं मानवीय संवेदना मर चुकी है। आपका जात-धर्म के नाम पर सरकार की विफलताओं एवं जनभावनाओं को नजरअंदाज करना बिहार और बिहारियों के लिए घातक है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें