फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के लिए आठ विशेषण, इन शब्दों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Wed, 10 Jul 2024 05:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : काम जल्दी करवाने के लिए मुख्यमंत्री का हाथ जोड़ना और पैर पकड़ने के लिए आगे बढ़ना मुद्दा बन गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के लिए एक-दो नहीं, बल्कि आठ विशेषण गढ़े हैं। ऐसे विशेषण, जिससे जदयू का गुस्सा बढ़ेगा ही।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक अधिकारी के सामने हाथ जोड़ने पर सियासत गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश के लिए आठ विशेषण का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में इतना असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री होगा जो बीडीओ, एसडीओ, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहां तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो?

विज्ञापन


43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री हैं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, बेलगाम भ्रष्टाचार, पलायन एवं प्रशासनिक अराजकता का मुख्य कारण यह है कि एक कर्मचारी तक (अधिकारी तो छोड़िए) मुख्यमंत्री की नहीं सुनता? क्यों नहीं सुनता और क्यों नहीं आदेशों का पालन करता, यह विचारनीय विषय है? हालांकि इसमें कर्मचारी व अधिकारियों का अधिक दोष भी नहीं है। एक कमजोर बेबस मुख्यमंत्री के कारण “बिहार में होना वही है जो “चंद” सेवारत और “सेवानिवृत्त” अधिकारियों ने ठाना है” क्योंकि अधिकारी भी जानते है कि ये 43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री हैं।

हमें 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत, जमीर और विचार किनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है। बहरहाल हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें