फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बीवी के साथ मासूम बेटी की जान ली; जमुई में पत्नी-बच्ची की हत्या के बाद अपनी गर्दन काट बताई यह बात

Fri, 09 Aug 2024 04:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Double Murder : बिहार के जमुई में इस बार दोहरा हत्याकांड सामने आया है। यहां बीवी और मासूम बेटी की जान लेने वाले शख्स ने बाद में आत्महत्या का प्रयास भी किया है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर होने से पहले उसने जमुई पुलिस को घटना के पीछे की वजह भी बताई।
विज्ञापन
घायल सनकी पति को अस्पताल पहुंचाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस डबल मर्डर के बाद वह  खुद भी अपने गर्दन को तेज धारदार हथियार से रेत लिया। हालांकि घायल सनकी युवक को पुलिस के द्वारा पीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया है,  जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक की गंभीर स्थित को देखते हुए सदर अस्पताल से भी डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। घायल सनकी युवक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के पैलवाजन गांव निवासी अशरफ अंसारी के पुत्र ओलायत अंसारी (30) के रूप में हुई है। मृतक महिला ओलायत की पत्नी नासरीन और पुत्री अलीशा थी।

विज्ञापन


आरोपी पति ने खुद बताई हत्या करने की वजह 
घटना के संबंध में आरोपी ओलायत अंसारी ने बताया कि ओलायत अंसारी की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। मारपीट के दौरान पत्नी ने ही मेरे गर्दन के ऊपर चाकू से वार कर दिया और बोली कि तुझे जान से मार देंगे। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी पति ने भी उसी के दुपट्टे से बच्ची और उसकी मां दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

वजह स्पष्ट नहीं 
घटना के संबंध में सोनो थाना के एसआई चंद्रदेव महतो ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि सनकी युवक ने अपनी ही पत्नी और मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद का गला रेत कर जान देने की कोशिश की है। पुलिस के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सोनो पीएससी केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इधर युवक की स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना का सही कारण क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि आरोपी ने इसे घरेलू विवाद बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें