फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident : पटना में तेज रफ्तार हाइवा ने छात्र को बुरी तरह कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; ड्राइवर फरार

Sun, 10 Aug 2025 07:01 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई पटना

सार

Bihar News: पटना में एक बाइक सवार छात्र को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया है, जिससे छात्र की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नाराज परिजनों ने हादसे के बाद घंटों तक सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते रहे।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद मृतक छात्र के परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-मुख्य फोरलेन पर तेज रफ्तार एक हाइवा ने एक बाइक सवार छात्र को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छात्र की बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हाइवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके कारण काफी देर तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी रही। बताया जाता है कि नौबतपुर के छोटी टंगरैला गांव का रहने वाला छात्र सत्यम कुमार 19 वर्षीय इंटरमीडिएट पढ़ाई पास कर आने की पढ़ाई की तैयारी में जुटा था। 

कोचिंग जा रहा था छात्र

रविवार को वो अपनी बाइक से कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के लिए जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में रहे एक फतुहा के दनियावां से बिहटा की ओर जा रहा हाइवा ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार छात्र गाड़ी के पिछले चक्के के बीच में आ गया और बुरी तरह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंची योजना की दूसरी किस्त, लाभार्थियों के खिले चेहरे

बुरी तरह पहिए में फंसा था छात्र का शव

घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इससे घटना को लेकर काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग मौके पर जुट गए। लोगों की भीड़ सड़क पर होने के कारण जाम की स्थिति काफी देर तक बनी रही। इस घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोश नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवा के चक्का के बीच में फंसे छात्र के शव और उसके बाइक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसके बाद मृतक केशव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में नौबतपुर थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई है। जिसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : दोस्तों के साथ गंगाजल लेने आए युवक की नदी में डूबन से मौत, कड़ी मश्क्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें