Bihar : राजधानी के वांछित और कुख्यात नक्सली को एसटीएफ ने दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पटना जिला के वांछित कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से छापामारी कर की गई है। पटना पुलिस ने बताया कि वांछित कुख्यात नक्सली मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दिधमा निवासी स्व० चन्द्रदीप रविदास का पुत्र रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास उर्फ अलीमान है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नवादा के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में था शामिल
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास उर्फ अलीमान वर्ष 2019 में पटना जिला के खिरिमोड़ थाना अन्तर्गत ग्राम कोडिहरा के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी को आग के हवाले कर दिया था। वर्ष 2019 में नवादा जिला के रजौली थाना अन्तर्गत दिबौर घाटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। उक्त नक्सली के विरूद्ध पटना, अरवल, जहानाबाद, नवादा जिला के विभिन्न थानों एवं झारखण्ड राज्य के लातेहार में 20 से अधिक नक्सल कांड दर्ज है।