फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली के बाद लौटने के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें, मैहर के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव भी मिला

Wed, 26 Mar 2025 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Train Status: होली के बाद बिहार से लौटने के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, मैहर के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव भी दिया गया। कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव भी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के बाद यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा पांच वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है-

विज्ञापन

1. गाड़ी सं. 03391 राजगीर-आनंद विहार वन-वे स्पेशल- दिनांक 28.03.2025 को यह स्पेशल राजगीर से 10.00 बजे खुलकर बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते अगले दिन 09.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 15 कोच होंगे।
2. गाड़ी सं. 03299 दानापुर-आनंद विहार वन-वे स्पेशल- दिनांक 27.03.2025 को यह स्पेशल दानापुर से 14.30 बजे खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते अगले दिन 11.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 18 कोच होंगे।
विज्ञापन

3. गाड़ी सं. 03399 गया-आनंद विहार वन-वे स्पेशल- दिनांक 27.03.2025 को यह स्पेशल गया से 18.50 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते अगले दिन 10.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 12 कोच होंगे। 
4. गाड़ी सं. 03395 गया-आनंद विहार वन-वे स्पेशल- दिनांक 28.03.2025 को यह स्पेशल गया से 18.50 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते अगले दिन 10.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 17 कोच होंगे। 
5. गाड़ी सं. 05581 दरभंगा-आनंद विहार वन-वे स्पेशल- दिनांक 02.04.2025 को यह स्पेशल दरभंगा से 18.30 बजे खुलकर सीतामढ़ी, रक्सौल नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 19 कोच होंगे।

यह भी पढ़ें- Crime:दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को चाकुओं से गोदा; एक की मौत, तीन लोग घायल, कोर्ट नोटिस के बाद बढ़ा विवाद
 
नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियों का पांच मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
1. वलसाड से 29 मार्च से पांच अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुंचकर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. मुजफ्फरपुर से 31 मार्च से सात अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंचकर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर से चार से 11 अप्रैल 2025 तक खुलने वाली वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.20 बजे पहुंचकर 17.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. धनबाद से 31 मार्च से सात अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.25 बजे पहुंचकर 22.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 31 मार्च से सात अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुंचकर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. रक्सौल से 29 मार्च से पांच अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुंचकर 11.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
7. पूर्णा जं. से तीन से 10 अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुंचकर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
8. पटना से पांच से 12 अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.15 बजे पहुंचकर 17.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
9. बांद्रा टर्मिनस से 31 मार्च से सात अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुंचकर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
10. पटना से दो से नौ अप्रैल 2025 तक खुलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.15 बजे पहुंचकर 08.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 
यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
विज्ञापन


जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर 14691/92 मौर ध्वज एक्सप्रेस का परिचालन रद्द
उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशान के पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर जम्मूतवी स्टेशन के स्टेब्लिंग लाइन के परिवर्तन के लिए निर्माण कार्य किए जाने के कारण बरौनी और जम्मूतवी के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 14691/92 मौर ध्वज एक्सप्रेस का परिचालन निम्नानुसार रद्द किया गया है-
1. गाड़ी सं. 14692 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस- 28 मार्च तथा 04, 11, 18 और 25 अप्रैल 2025 को।
2. गाड़ी सं. 14691 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस- 30 मार्च तथा 06, 13, 20 और 27 अप्रैल 2025 को।
 
दो जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेनों का डेमू में और दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेनों का मेमू में परिवर्तन
दिनांक 30.03.2025 से सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में चलने वाली दो जोड़ी सवारी ट्रेनों का मेमू से डेमू में तथा दो जोड़ी सवारी ट्रेनों का डेमू से मेमू में परिवर्तन किया जा रहा है। इनका विवरण निम्नानुसार है-
1. गाड़ी सं. 63351/63352 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर 30 मार्च 2025 से गाड़ी सं. 75269/75270 सोनपुर-छपरा-सोनपुर डेमू पैसेंजर में परिवर्तन।
2. गाड़ी सं. 63353/63354 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर 30 मार्च 2025 से गाड़ी सं. 75267/75268 सोनपुर-छपरा-सोनपुर डेमू पैसेंजर में परिवर्तन।
3. गाड़ी सं. 75269/75270 सहरसा-सुपौल-सहरसा डेमू पैसेंजर 30 मार्च 2025 से गाड़ी सं. 63375/63376 सहरसा-सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर में परिवर्तन।
4. गाड़ी सं. 75267/75268 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा डेमू पैसेंजर 30 मार्च 2025 से गाड़ी सं. 63343/63346 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा मेमू पैसेंजर में परिवर्तन।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें