प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लिट्रा पब्लिक स्कूल में लीटर स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना एवं आपसी सौहार्द को विकसित करना था। साथ ही उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना भी था। इस खेल महोत्सव में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थी शामिल हुए। दोनों शाखों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बड़े छात्रों के लिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, दौड़ एवं कबड्डी आयोजित किए गए, वहीं छोटे बच्चों के लिए चेक रेस, चम्मच दौड़ और रिले रेस जैसी रोचक गतिविधियां रखी गई। लड़के और लड़कियां दोनों ने पूरे जोश और उमंग के साथ खेल में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में फतुहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवेश कुमार लिट्रा पब्लिक स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, निदेशक आशुतोष मेहरोत्रा और श्रुति मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में क्षेत्र भर के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों का हौसला बढ़ाया। साथ ही अन्य विद्यालयों के निदेशक एवं प्रधानाचार्य भी कार्यक्रम में उपस्थित शामिल हुए। उनलोगों ने लिट्रा पब्लिक स्कूल के द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर संजय कुमार ने छात्रों को खेलों में सक्रिय रूप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और स्कूल के प्रयासों की सराहना की। वहीं नवेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन और टीमवर्क विकसित करने का संदेश दिया। लिट्रा पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य पाठयक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय सभी प्रतिभागियों अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से यह आयोजन सफलता पूर्वक पूरा हो सका।