फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीवान में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक-एक कर पांच बाइक को रौंदा, एक की मौत; विरोध में सड़क पर बवाल

Fri, 22 Sep 2023 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Siwan News : स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक-एक कर पांच बाइक को रौंद दिया। इसमें एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घटना सीवान-छपरा मुख्य सड़क पर चाप गांव के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक-एक कर पांच बाइक को रौंद दिया। इसमें एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में उसकी गाड़ी तालाब में जाकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन


लोगों ने किया सड़क पर बवाल
गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगातार सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। लेकिन, प्रशासन का इसपर कोई ध्यान नहीं है। मुख्य चौक चौराहों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने पर हादसे होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस-प्रशासन मृत युवक के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान नहीं करेगी और समस्या का समाधान नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। 

जांच में जुटी पुलिस 
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।  पुलिस ने शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान सराय ओपी  थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी कृष्ण सिंह के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें