फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Train Accident : मुजफ्फरपुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, जांच में जुटे अधिकारी

Sat, 21 Sep 2024 11:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बीच नारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी ट्रेन को प्लेसमेंट करने के दौरान उसके 6 बोगी बेपटरी हो गये थे। अब पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन
ट्रेन के पास जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में स्पेशल ट्रेन बेपटरी हो गई। यह घटना मुजफ्फरपुर जंक्शन से आगे समस्तीपुर लाइन के मेन लाइन नंबर तीन के पास हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल के डीसीएम, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


इंजन हुआ था बेपटरी 
रेलकर्मियों का कहना है कि मुजफ्फरपुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05289) के लोको मोटिव को ट्रेन में जोड़ा जाना था। इसके लिए लोकोमोटिव का सेटिंग किया जा रहा था। तभी अचानक ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेल के डीसीएम, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के साथ-साथ ट्रेन को पुनः पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी गई। 

बेपटरी हुई ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
रेलकर्मियों ने बताई बेपटरी होने की वजह 
घटना के संबंध में रेलवेकर्मियों का कहना है कि मुजफ्फरपुर से पुणे ट्रेन नंबर 05289 स्पेशल ट्रेन है जिसके खोलने के लिए लगाई जा रही लोको मोटिव बेपटरी हुई है। यह लाइन नंबर 3 के पास में सेटिंग के दौरान बेपटरी हुई है। उक्त गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 4 से खुलनी थी।
विज्ञापन

एआरटी की टीम पहुंची मुजफ्फरपुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुजफ्फरपुर में पुणे स्पेशल ट्रेन की इंजन बेपटरी हुई इंजन हादसे की जानकारी के बाद पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर सोनपुर मंडल के एआरटी की टीम पहुंची और इंजन को पुनः पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई। घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वही मिली जानकारी के अनुसार प्वाइंट तय नहीं होने के बाद इंजन को आगे बढ़ाया जाने से हादसा होने की बात कही जा रही है। वही उक्त ट्रेन को करीब एक घंटे 15 मिनट की देरी से दूसरी इंजन को लगाकर खोली गई है। रेलवे के अलग-अलग विभाग के कई अधिकारी मामले में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें