ट्रेन के पहिए से निकलती चिंगारी।
- फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय में अचानक जमालपुर मेमू स्पेशल ट्रेन के पहिया से चिंगारी निकलने लगी। आग की सूचना पर लोको पायलट ने फौरन हरपूर रेलवे गुमटी के समीप ही ट्रेन रोक दी। अचानक ट्रेन रुकते ही हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बचकर 20 मिनट तिलरथ स्टेशन से खुली तिलरथ जमालपुर मेमू स्पेशल ट्रेन के गार्ड बॉगी, पिछले और दूसरे इंजन के दो पहिए से तेज चिंगारी आनें लगी।
यह ट्रेन तिलरथ मालगोदाम के समीप खड़ी हो गई
इस कारण ट्रेन के चलते ही समय करीब साढ़े सात बजे जिस कारण से हरपूर रेलवे गुमटी के समीप ही ट्रेन खड़ी कर दी गई है। चालक दल एवं गार्ड्स द्वारा विभाग एवं स्थानीय स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया है। इनके निर्देश पर चक्का जाम को लेकर लगातार प्रयास के बाद फ़िर भी तेज़ चिंगारी आनें लगी। इससे रेल पटरी पर गड्ढे का गहरा निशान बन गया। वर्तमान में यह ट्रेन तिलरथ मालगोदाम के समीप खड़ी हो गई है।
हरपूर रेलवे गुमटी पर लंबे समय से फाटक बंद
इससे कि हरपूर रेलवे गुमटी पर लंबे समय से फाटक बंद है। यहां आम आवामों एवं राहगीरों को और खासकर रिफाइनरी, हर्ल कारखाना, एनटीपीसी बरौनी सहित अन्य संस्थाओं में कार्य करने वाले लोगों को काफ़ी परेशानियां हो रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय रेल कर्मचारियों ने बताया कि ब्रेक ब्लॉक हो गया है। इस कारण से पहिए से यह चिंगारी निकलने लगी।