शादी के बाद किशनगंज और दरभंगा से ट्रेन से नवविवाहिता लापता हो गई थी। अब शादी करने के लिए भारत से अमेरिका गई सिमरन (25) लापता हो गई है। उसकी गुमशुदगी के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक सिमरन 20 जून को न्यू जर्सी पहुंची थी, तब से वह लापता है। लिंडनवॉल्ड पुलिस को सिमरन के लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली, जिसके बाद मामले की पड़ताल शुरू हो गई है।
ऐसी दिखती है सिमरन
सिमरन की शारीरिक पहचान सिमरन की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच और वजन लगभग 68 किलोग्राम है। उसके माथे पर बाईं ओर एक छोटा निशान है। आखिरी बार उसे ग्रे स्वेटपैंट, सफेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : यूपी के रहने वाले मेडिकल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मंदिर से पूजा करने के बाद खुद की ले ली जान
अमेरिका में सिमरन का नहीं है कोई परिचित
अधिकारियों का यह कहना है कि जांच के दौरान यह पता चला है कि अमेरिका में सिमरन का कोई परिचित नहीं है, ऐसे में उसके लापता होने के पीछे का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला 2024 में सैक्रामेंटो में सामने आए एक शादी धोखाधड़ी रैकेट से मिलता-जुलता हो सकता है, जिसमें 50 से अधिक नकली वीजा याचिकाएं दर्ज की गई थीं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे
सीसीटीवी पर दिखी थी सिमरन
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में सिमरन दिखी थी, जिसमें वह अपने फोन को देख रही है। ऐसा लग रहा था कि वह बार-बार अपना मोबाइल चेक कर रही थी, मानो वह किसी के आने का इंतजार कर रही हो। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में वह परेशान नहीं दिख रही थी। जानकारी के मुताबिक़ सिमरन अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती है। सिमरन के पास वाई-फाई से चलने वाला फोन है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस को अभी तक सिमरन के भारत में रहने वाले किसी रिश्तेदार की जानकारी भी नहीं पायी है।