फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shyam Rajak : लालू यादव की पार्टी राजद से श्याम रजक का इस्तीफा; मन की बात लिखकर दूसरी बार पार्टी छोड़ी

Thu, 22 Aug 2024 02:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री रहे श्याम रजक ने दूसरी बार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया है। पिछली बार वह रजत छोड़कर जदयू में शामिल हुए थे, लेकिन उसके बाद जदयू के साथ राजद की ही सरकार बनने से वह असहज हो गए थे।
विज्ञापन
श्याम रजक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में इलाज करने के लिए रवाना हुए और इधर उनकी पार्टी को जोर का झटका लगा है। कभी लालू-राबड़ी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री की भूमिका निभाने वाले श्याम रजक ने दूसरी बार राजद का साथ छोड़ दिया है। पिछली बार वह राजद को छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे। इस बार भी इसी तरह की संभावना दिख रही है, हालांकि उन्होंने अभी इसकी घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


जानिये क्या लिखा पत्र में
श्याम रजक ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। श्याम रजक ने अंत में अपने शायराना अंदाज में शिकायत करने के साथ-साथ धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।

किस बात से श्याम रजक हुए नाराज 
कहा जा रहा है कि दरअसल श्याम रजक को इस बात से नाराजगी थी कि उन्हें राज्य सभा क्यों नहीं भेजा गया। उनके अनुसार राष्ट्रीय जनता दल ने मनोझ झा को दोबारा राज्यसभा भेज दिया। वहीं श्याम रजक की जाति, धोबी समाज से मुन्नी रजक को विधान परिषद भेज दिया। राजनीतिक जानकार यह भी कह रहे हैं कि श्याम रजक का विधानसभा क्षेत्र फुलवारी शरीफ रहा है, वह कई बार फुलवारी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इसलिए अब वह एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होकर फुलवारी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जानकार यह भी बताते हैं कि कुछ दिन पहले श्याम रजक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात भी की थी।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव से पहले श्याम रजक के जाने से राजद को हो सकता है नुकसान 
श्याम रजक की गिनती लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में होती रही है। 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं और इस समय श्याम रजक का इस्तीफा देना राष्ट्रीय जनता दल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल से श्याम रजक पहले भी अलग होकरजनता दल यूनाइटेड में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री भी बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें