Bihar : समस्तीपुर में महिला सिपाही के बाद अब एक सार्जेंट ने खुदकुशी कर ली। वहां मौजूद सिपाहीकर्मी ने बताया कि सुबह में फोन पर किसी से तीखी बहस हो रही थी, लेकिन किससे हो रही थी यह पता नहीं। अब पुलिस आत्महत्या की वजह ढूंढ रही है।
भागलपुर में बिहार पुलिस विभाग के परिवहन शाखा प्रभारी ने ख़ुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान एमटी प्रभारी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि वह भागलपुर जिला के एससी एसटी थाना और महिला थाना के ऊपर बने बैरक में रहते थे जहां उन्होंने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर रेंज डीआईजी विवेकानंद, एसएसपी आनंद कुमार, एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस को तोड़ना पड़ा दरवाजा
घटना के संबंध में साथ में काम करने वाले पुलिसकर्मी का कहना है कि एमटी प्रभारी अभिषेक कुमार देर रात गश्ती कर वापस अपने बैरक लौटे थे। जब उनको सरकारी काम के लिए सुबह फोन किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस बात की सूचना पुलिसकर्मियों ने वरीय अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किये, जहां पर एमटी प्रभारी अभिषेक प्रताप का फंदे से लटकते शव मिला। मृतक एमटी प्रभारी अभिषेक कुमार गया जिले के जमारी मगध थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।