फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत

Fri, 29 Oct 2021 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस ने चारों मृतक महिलाओं की पहचान कर ली है। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
पीरो में मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना आरा के भोजपुर की है। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें