शुक्रवार को छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों का परिणाम जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 के अभ्यर्थियों को खुशखबरी देनी शुरू की। शनिवार-रविवार को भी यह क्रम जारी रहा। रविवार को भी नौवीं-दसवीं के शिक्षकों की चयनित सूची जारी की गई थी। अब सोमवार को सबसे अंत में 11वीं और 12वीं के शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परिणाम के समय आयोग की वेबसाइट कई बार स्लो या क्रैश हो जा रही है, लेकिन 'अमर उजाला' की इस खबर में दिए लिंक से भी आप परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।