फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विधानसभा में एनडीए सरकार का समर्थन बढ़ेगा? सीएम नीतीश कुमार से मिलने वाले हैं यह विधायक

Sun, 21 Jul 2024 04:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : बिहार में 28 जनवरी को राज्य की सत्ता में वापसी के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ताकत में इजाफा ही हुआ है। 22 जुलाई से बिहार विधानसभा के सत्र में सरकार के समर्थकों की ताकत और बढ़ती दिखे तो आश्चर्य नहीं।
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ विधायक शंकर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी को हारकर निर्दलीय विधायक बने शंकर सिंह आज फिर से सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि शंकर सिंह नीतीश सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक शंकर सिंह ने स्पष्ट नहीं किया है। इधर, पटना में सीएम नीतीश कुमार के करीबी विधान परिषद् सदस्य संजय सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की नीतियों की खूब तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज से वह काफी प्रभावित हैं। बिहार के विकास के लिए उन्होंने अच्छा काम किया है। उनकी नीतियों का समर्थन करता हूं।

विज्ञापन


मैं सर्वदलीय जीता हूं और सर्वदलीय की तरह ही रहूंगा
विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान किस ओर बैठेंगे इस सवाल पर शंकर सिंह ने कहा कि कुर्सी बहुत लगी हुई है। सारी कुर्सी विधायकों के लिए ही है। मैं सर्वदलीय जीता हूं और सर्वदलीय ही रहूंगा। सीएम नीतीश के विकास पर सवाल पर उन्होंने 2005 से पहले बिहार में अपराध चरम पर था। सीएम नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने तो अपराध पर अंकुश लगा और विकास भी हुआ। इसे आप झूठला नहीं सकते हैं। 

जदयू वाले संजय सिंह और आनंद मोहन- दोनों से करीब हैं 
एक समय में नॉर्थ बिहार लिबरेशन आर्मी के अध्यक्ष रह चुके शंकर सिंह जदयू के संजय सिंह और पूर्व सांसद आनंद मोहन के काफी करीबी हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि अपने करीबी वरीय नेताओं के कहने पर शंकर सिंह नीतीश सरकार को अपना समर्थन दें। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के बागी शंकर सिंह ने 19 साल बाद जीत का स्वाद चखा है। शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर मंडल को 8211 वोटों से हराया था। उन्हें 67779 वोट मिले थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें