फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : 100 की स्पीड में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी; चार में एक ने दम तोड़ा, तीन पटना रेफर

Fri, 02 Feb 2024 04:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News : शादी से लौटने की धुन में कार की गति 100 के आसपास थी। बिहार में कहीं बीच सड़क तो कहीं किनारे कर ट्रक खड़ा रहता ही है। कार उसी गति में ट्रक में घुसकर चिपटा हो गई। एक की मौके पर मौत हो चुकी। तीन रेफर हुए हैं।
विज्ञापन
आरा में भयंकर सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में भीषण सड़क दुघर्टना हुई, जिसमें तेज रफ्तार में आ रही बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में सीधे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से उन घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप एनएच 922 की है।

विज्ञापन


शादी समारोह से लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कार में सवार सभी लोग छपरा जिले के सोनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आरा अपने घर लौट रहे थे। तभी वह अचानक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना में तियर थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ यादव के पुत्र मनोज कुमार यादव (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उस कार में सवार उसी गांव के रविंद्र यादव, संजय यादव और कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आननफानन में आरा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज कराकर चिकित्सकों ने घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई।

शादी में शामिल होकर वापस लौटने के क्रम में ट्रक में ठोक दी कार 
मृतक के भाई संतोष कुमार यादव ने बताया कि मेरे भाई मनोज कुमार यादव और उनके तीन साथी छपरा के सोनपुर में अपने दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को गए थे। जब वह शादी में शामिल होकर वापस अपने घर रैला आ रहे थे, तभी बामपाली गांव के पास उनकी कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में हमारे भाई की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार उसके तीन साथी बुरी तरह घायल हो गए।  आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन घायलों को आरा अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया और फिर  उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें