फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मधेपुरा में सड़क हादसा, दो की मौत; पानी भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई दोनों की जान

Fri, 15 Dec 2023 08:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

 हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गया। दबने से गाड़ी मालिक और ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गया। दबने से गाड़ी मालिक और ड्राइवर की मौत हो गई। घटना घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के जागीर मुसहरी मोड़ के पास की है। गुरुवार देर रात इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालने में जुट गए। 
विज्ञापन


जेसीबी की मदद से निकाली गई लाश
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर मालिक जागीर वार्ड-17 निवासी यदुनंदन यादव (65) अपने ड्राइवर लालकुन सादा (32) के साथ खेत जोतकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जागीर मुसहरी मोड़ के समीप पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक व मालिक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी तरह ट्रैक्टर मालिक को बाहर निकाला गया। वहीं ड्राइवर को निकालने के लिए जेसीबी मंगाना पड़ा। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर घैलाढ़ और परमानंदपुर ओपी की पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है। परमानंदपुर ओपी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि घटना जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ वह घटनास्थल पहुंचे। दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामल में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें