फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजद ने कहा- टीका लगाने वालों ने भारत को गुलाम बनाया, भाजपा का पटलवार- सत्ता के लिए सावन में मांस खाया

Thu, 07 Sep 2023 04:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद, इससे भारत नहीं चलेगा।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया और भारत नाम के विवाद के बीच महागठबंधन के एक वरीय नेता ने फिर से विवादित बयान दे दिया। इस बयान ने बिहार में सियासी घमासान मच गया। भाजपा इसका विरोध कर रही है। दरअसल, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया है। भारत जब गुलाम हुआ तो न कर्पूरी ठाकुर थे, न लालू प्रसाद थे, न राम मनोहर लोहिया थे। सिर टीका लगाकर घूमने वालों के कारण भारत गुलाम बना।

विज्ञापन


हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद, इससे भारत नहीं चलेगा। जगदानंद ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव को याद करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को राज मिल गया था। जनता ने बता दिया था कि बिहार में वही राज करने वाले हैं। तेजस्वी के फैसले को और मजबूती से आगे ले जाना है। मुल्क की समस्या और अपनी समस्या में ज्यादा फर्क नहीं है।

सत्ता के लिए जो अपने धर्म का नहीं हो सका वह इस देश का क्या होगा?
जगदानंद सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि भारत को वैसे टीकाधारी लोगों ने गुलाम बनाया था जो कुर्सी के लिए सत्ता के लिए, कुर्सी के लिए, पद के लिए और राज के लिए अपना जमीर, जागीर और धर्म तक बेच दिया। उसी तरह से आज भी सावन में जानवरों का मांस पकाया और खाया जाता है सत्ता के लिए। कुछ लोग मुख्यमंत्री बनने के लिए नकली बाइबिल और कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए नकली जनेऊ धारण कर रहे हैं। ऐसे लोगों से देश को सावधान रहना होगा। पुत्र के लिए और सत्ता के लिए जो अपने धर्म का नहीं हो सका वह इस देश का क्या होगा। वह सबको बेच सकता है। और जो परवचन दे रहे हैं वह सबकुछ बेच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें