फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजद समर्थन वापस ले रहा है... मंत्री कुमार सर्वजीत को लेकर क्यों उड़ी यह बात, सही जानकारी पढ़ें

Sat, 27 Jan 2024 02:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Political News : मीडिया पर सवाल क्यों उठ रहा है? जवाब इस खबर में है। राजद कोटे के मंत्री से पत्रकारों ने कई सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने जवाब मन का दिया। चूंकि वह निजी कार से तेजस्वी आवास पहुंचे थे तो यह उड़ गया कि राजद समर्थन वापस ले रहा है।
विज्ञापन
बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्वजीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल कोटे के संवेदनशील मंत्रियों में शुमार कुमार सर्वजीत को लेकर शनिवार को एक बात तेजी से उड़ी कि उन्होंने राज्य की नीतीश कुमार सरकार से राष्ट्रीय जनता दल के समर्थन वापसी की बात कही है। तेजस्वी आवास के पास मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछे थे, लेकिन उन्होंने कई बार घुमाकर पूछे सवाल के जवाब में ऐसा कुछ कहा नहीं था। दरअसल, यह बात इसलिए उड़ गई क्योंकि वह अपनी निजी कार से तेजस्वी आवास आए, सरकारी गाड़ी से नहीं। कुमार सर्वजीत से सरकार की अस्थिरता को लेकर कई दफे पूछे गए सवाल पर क्या कहा था, जानें आगे।

विज्ञापन


गठबंधन में टूट के सवाल को कुमार सर्वजीत ने टाल दिया
राजद विधायक और मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि हमारी रणनीति हम क्यों बताएंगे। हम जनता के बीच बात करते हैं। गरीबों के बीच बात करते हैं। नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों कोई रणनीति नहीं तय कर रहे हैं। मैं मीडिया से उनकी रणनीति जनाना चाहता हूं। गठबंधन में टूट के सवाल को कुमार सर्वजीत ने टाल दिया।

समर्थन वापस लेने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने इनकार कर दिया
बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर राजद के विधायक दल के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में सभी विधायक और राजद कोटे के मंत्री पहुंचे। इस दौरान कई विधायकों ने गठबंधन में टूट के सवाल पर दो टूट जवाब दिया कि ऐसा नहीं हो रहा है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि समर्थन वापस लेने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने इनकार कर दिया है। तेजस्वी ने विधायकों से कहा कि समर्थन वापस लेने की मांग से इनकार कर दिया। कहा कि हमें जनता ने चुना है। सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। हमलोग जनता के फैसले का इंतजार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें