फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मणिपुर की घटना पर राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया पोस्टरवार, पीएम को बताया धृतराष्ट्र

Sat, 22 Jul 2023 07:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar news : मणिपुर जहां एक ओर हिंसा की आग में जल रहा है वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही है। पटना की सडकों पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को धृतराष्ट्र बताया गया है। 
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा के खिलाफ राजद का पोस्टर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह पोस्टर राजद कार्यालय के पास लगाया गया है जिसमें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को धृतराष्ट्र बताया गया है। इस पोस्टर के माध्यम से यह सवाल किया गया है  कि देश में महिलाओं के साथ कब तक चीरहरण होता रहेगा। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गद्दी पर बैठे नजर आ रहे है। उसके नीचे एक महिला की तस्वीर  है, जिसका चीर-हरण करते तस्वीर है। पोस्टर में बायीं तरफ सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर है जिसे कृष्ण बताया गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्टून वाली तस्वीर के ठीक नीचे दुर्योधन द्वारा महिला के चीर-हरण करते हुए तस्वीर है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया गया है कि “कबतक देश की बेटियों का चीरहरण होता रहेगा और आप धृतराष्ट्र की तरह देखते रहेंगे मोदी जी?”

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को कहा नींद में थे 
इस घटना को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाले मोदी जी को आज देश नहीं दिखता। मणिपुर में जिस तरह महिला का चीरहरण हुआ है इसके बाद भी मोदी जी नींद में थे, सुप्रीम कोर्ट के डांट लगाने के बाद उनकी नींद खुली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें