टॉप टेन में बांका के चार तथा शेखपुरा के दो अंचल कार्यालय शामिल हैं। वहीं टॉप टेन में बांका के चार तथा शेखपुरा के दो अंचल कार्यालय स्थान बना पाये हैं। बांका के बाराहाट, अमरपुर, बौंसी तथा फुल्लीडुमर को क्रमशः तीसरा, चौथा, छठा तथा सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
नीतीश सरकार की ओर से बिहार के अंचल कार्यालयों के काम करने के आधार पर मार्च महीने की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें जमुई के लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को पहला, औरंगाबाद के हसपुरा को दूसरा तथा बांका के बाराहाट को तीसरा स्थान मिला है। जबकि फरवरी में पहले स्थान पर सारण का नगरा और दूसरे स्थान पर औरंगाबाद के हसपुरा अंचल कार्यालय था। दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नियमित रूप से मुख्यालय स्तर से, अंचल कार्यालयों से लेकर जिलों तक किये जा रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मार्च माह में राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों की समीक्षा कर रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालयों की रैंकिंग परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग की स्थिति इत्यादि के आधार पर की जाती है। रैंकिंग में अंचल कार्यालयों को म्यूटेशन पर 20 अंक, परिमार्जन प्लस पर 25 अंक, अभियान बसेरा-2 पर 15 अंक, आधार सीडिंग पर 2.5 अंक, ऑनलाइन एलपीसी पर 2.5 अंक, ई मापी पर 15 अंक, अतिक्रमणवाद निबटारे पर पांच अंक, जमाबंदी पर पांच अंक और सरकारी जमीन की इंट्री और वेरीफिकेशन पर 10 अंक दिये जाते हैं। इनमें सबसे अधिक अंक परिमार्जन प्लस पर मिलते हैं। इस आधर पर लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को 100 में 91.61 अंक मिले हैं तो दूसरे नंबर पर रहे हसपुरा को 91.39 अंक और तीसरे नंबर पर रहे बाराहाट को 90.07 अंक मिले हैं।
बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर, इन विभागों में नौकरी की बहार