महागठबंधन की महारैली से पहले मस्ती में डूबे राजद कार्यकर्त्ता
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
महागठबंधन की महारैली से पहले इस तरह मना जश्न
रविवार को महागठबंधन की रैली के पहले शनिवार को रात भर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर मजा लिया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटना जंक्शन के पास स्थित दूध मार्केट में रात भर नाच का आनंद लिया। इस मौके पर कार्यकर्त्ता लगातार लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नारे लगाते रहे । कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव हैं ।