फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : परीक्षा देने आए छात्र की बम धमाके के कारण गई जान, पटना के बीएन कॉलेज में घायल हुआ था सुजीत पांडेय

Thu, 15 May 2025 03:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ रोहतास

सार

सुजीत पांडेय बीएन कॉलेज के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक गुट ने बम फेंका और सुजीत इसका शिकार हो गया। सुजीत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब घटना के विरोध में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
सुजीत पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएन कॉलेज पटना में बीते मंगलवार को परीक्षा के दौरान हुए बम विस्फोट में घायल छात्र सुजीत कुमार पांडये की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सुजीत की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर दिया और बमबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रों का कहना है कि असामाजिक तत्व कॉलेज कैंपस में लगातार मारपीट और बमबाजी की घटना को अंजमा देते हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि एक छात्र की जान चली गई। वहीं अफसर बनने का सपना लेकर बीएन कॉलेज में पढ़ने आया था लेकिन असामाजिक तत्वों का शिकार बन गया। सरकार और कॉलेज प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुजीत रोहतास जिले के निवासी थे और उनका जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बीते मंगलवार को पटना के बीएन कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान दोनों गुटों में बमबाजी हुई और इसी क्रम में फेंका गया। एक बम दीवार से टकरा कर सुजीत के सिर में लग गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल छात्र को पटना के पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद परिजन उसे जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करा दिये, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान ही सुजीत की मौत हो गई।
Bihar News: PM मोदी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हुई शिकायत, आरोपी की तलाश तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि सुजीत दिनारा के भलुनी धाम के रहने वाले धर्मेंद्र पांडे का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सुजीत के गांव में मातम पसरा है। मृतक सुजीत पांडे हिस्ट्री डिपार्टमेंट में चौथे सेमेस्टर का परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान वह बमबाजी का शिकार हो गया। परिजन पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें