फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को छेड़ने में गुरुजी गिरफ्तार : प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य पर छात्रा ने लगाया था आरोप, पुलिस ने दबोचा

Sat, 13 Jan 2024 10:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : नाबालिग छात्रा ने अपने प्राचार्य पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। परिजनों को जानकारी देने के बाद घरवालों ने थाना में मामला दर्ज कराया और फिर पुलिस ने कार्रवाई की।  
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र में प्राचार्य ने छात्रा के साथ किया गंदा काम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एक प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंच थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि कोंच बाजार से नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हंसराज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर किया गया है।

विज्ञापन


छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी
पुलिस का कहना है कि कोचिंग में छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने तुरंत कोंच थाने में स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी प्राचार्य संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पीड़िता कोच बाजार निवासी एक छात्रा हंसराज पब्लिक स्कूल में कोचिंग करने जाती थी। उसके साथ स्कूल के ही प्राचार्य संजय गुप्ता द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत मिली है। इस दौरान छात्रा के परिजन नाबालिग छात्रा को साथ लेकर थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक संजय गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें