फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में कैदी की इलाज के दौरान मौत, अप्राकृतिक यौनाचार मामले में दो महीने से मंडलकारा में था बंद

Mon, 24 Apr 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित बेतिया में एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दो महीने से मंडलकारा में बंद था।
विज्ञापन
बेतिया में कैदी की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया मंडलकारा में बंद एक कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान बगहा पुलिस जिला के ठकराहा प्रखंड के बेलवारी पट्टी निवासी मुन्नीलाल चौधरी (47) के रूप में की गई है। मुन्नीलाल की मौत इलाज के क्रम में बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार देर रात हुई है।

विज्ञापन


मंडलकारा के अधीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया, रविवार शाम अचानक मुन्नीलाल चौधरी की तबीयत खराब हो गई। मंडलकारा के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के सलाह पर मुन्नीलाल चौधरी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दो महीने से मंडलकारा में था बंद...
मंडलकारा अधीक्षक ने यह भी बताया, घटना की जानकारी मृत कैदी के परिजनों को दे दी गई। मृतक मुन्नीलाल चौधरी अप्राकृतिक यौनाचार के एक मामले में न्यायायिक प्रक्रिया का सामना करा रहा था। उन्हें ठकराहा पुलिस ने कांड संख्या 13/23 में 21 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा था। इधर, सोमवार सुबह बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मुन्नीलाल चौधरी के पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, दोपहर तक मुनीलाल चौधरी का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। वहीं, अस्पताल नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। बता दें कि मृतक के परिजन सोमवार दोपहर तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें