फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : प्रशांत किशोर बोले- जाति की राजनीति करते हैं नीतीश-तेजस्वी; बिहार दलित और मुसलमानों का हाल सबसे खराब

Fri, 11 Aug 2023 02:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PK ने कहा- बिहार में आज दलितों के बाद मुसलमानों की हालत सबसे खराब है पर कोई इस पर बात नहीं कर रहा है। जनगणना कराने और उसके विरोध करने वाले लोगों से मैं अपील करता हूं कि समाज में कोई वर्ग सही मायने में पीछे छूट गया है और उसकी संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
जनसुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर दलितों और मुसलमानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। समस्तीपुर में शुक्रवार दोपहर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के 13 करोड़ लोग जनगणना के मुताबिक सबसे गरीब और पिछड़े हैं। जानकारी सरकार के पास है इसे क्यों नहीं सुधारते। दलितों की जनगणना आजादी के बाद से हो रही है उसकी दशा आप क्यों नहीं सुधार रहे हैं। उनके लिए आपने क्या किया? मुसलमानों की जनगणना की हुई है। उनकी हालत सुधर क्यों नहीं रही है? बिहार में आज दलितों के बाद मुसलमानों की हालत सबसे खराब है पर कोई इस पर बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

जनता को उलझा रही है नीतीश कुमार
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनगणना कराने और उसके विरोध करने वाले लोगों से मैं अपील करता हूं कि समाज में कोई वर्ग सही मायने में पीछे छूट गया है और उसकी संख्या ज्यादा है और सरकार सर्वे करवा रही है तो करवाने दीजिए। बिहार की सरकार जनता को उलझा रही है कि आधे लोग लाग जाए जनगणना के पक्ष में और आधे लोग लग जाएं जनगणना के विपक्ष में। इसके बाद कोई इसकी चर्चा न करे कि बिहार में पढ़ाई हो रही है की नहीं, रोजगार मिल रहे हैं की नहीं। सब एक बार जाति में आग लगाकर अपनी रोटी सेंक कर फिर से एक बार मुख्यमंत्री बन जाए।

राज्य सरकार क्यों नहीं बता रही सर्वे का रिजल्ट
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि सर्वे और जनगणना में आसमान जमीन का फर्क है। सर्वे की कोई लीगल एंटीटी नहीं है। राज्य सरकार ने इस बात को कभी स्पष्टता से नहीं बताया कि सर्वे का जो रिजल्ट आएगा उसकी मान्यता क्या होगी ? उसकी मान्यता तो कुछ है नहीं। राज्य सरकार सर्वे कभी भी करा सकती है मान लीजिए अगर लीगल एंटीटी मिल भी गई तो जातियों के जनगणना मात्र से लोगों की स्थिति सुधरेगी नहीं। बता दें कि प्रशांत किशोर 266 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार को वह समस्तीपुर के कसौर गांव में थे। यहां से वह हाई स्कूल किशनपुर, किशुनपुरा तक गए। वह कसौर, मोगलानी चक, चंडौली, गोही, रहुआ, मनियारपुर, धनहार, माधोपुर, छोटी गोही, रामपुर बिशुनपुर व अन्य गांव में गए। रात्रि विश्राम रामपुर रामपुर बिशुनपुर पंचायत के हाई स्कूल किशनपुर में किया। अभी वे वारिसनगर प्रखंड में हैं।
विज्ञापन


10 किमी की पदयात्रा कर 11 गांवों में गए
प्रशांत किशोर 266 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार को वह समस्तीपुर के कसौर गांव में थे। यहां से वे हाई स्कूल किशनपुर, किशुनपुरा तक गए। वह कसौर, मोगलानी चक, चंडौली, गोही, रहुआ, मनियारपुर, धनहार, माधोपुर, छोटी गोही, रामपुर बिशुनपुर व अन्य गांव में गए। रात्रि विश्राम रामपुर रामपुर बिशुनपुर पंचायत के हाई स्कूल किशनपुर में किया। अभी वह वारिसनगर प्रखंड में हैं। इस दौरान वह 10 किमी की पदयात्रा कर 11 गांवों में गए। प्रशांत किशोर पैदल चलकर लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं। बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें