भारतीय जनता पार्टी का नया पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जानिए क्या कह रही है भारतीय जनता पार्टी
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा नेता शैलेश महाजन का कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने असली हकदार को उनका हक दिया है। अब बुधवार को पटना में हो रहे कार्यक्रम के जरिए बिहार भाजपा शीर्ष नेतृत्व का इसके लिए आभार प्रकट करेगी। वहीं भाजपा नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल का कहना है कि कर्पूरी ठाकुर जी भारत रत्न को डिजर्व करते थे। वह वर्षों तक गरीब गाँव, किसान और मजदूर की आवाज वर्षों वर्ष तक बने रहे। कर्पूरी ठाकुर को जमीन से जुड़े हुए होने के कारण उनको जननायक कहा गया है।
जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जानिए क्या कहते हैं जनता दल यूनाइटेड के नेता
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जो सामाजिक परिवर्तन के नायक थे, उनकी 100वीं जयंती पर विलंब से, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के लगातार अनुरोध के बाद केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला लिया। स्वाभाविक रूप से देश के संविधान में आस्था रखने वाले, सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति तो श्रद्धांजलि है ही, नई पीढ़ी को इस बात के लिए अनुप्रमाणित करेगा कि जन नायक के विचार को अंगीकार करते हुए जैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने इसको सरजमीं पर उतारा है, उन तमाम तथ्यों का आने वाली पीढ़ी मूल्यांकन करेगी।