फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Relationship: 'रिश्ता' 12 साल से... अब सोशल मीडिया पर 'लुकाछिपी', युवती की फोटो डिलीट; जानिए सबकुछ

Sun, 25 May 2025 01:01 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।

सार

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। उन्होंने कथित तौर पर फेसबुक पर एक युवती के साथ फोटो शेयर कर 12 साल से रिश्ते में होने की बात कही। बाद में फेसबुक से ये पोस्ट और तस्वीर डिलीट हो गई। हालांकि, डिजिटल मीडिया के इस दौर में इंटरनेट के धुरंधरों ने तेज प्रताप के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट की इस पोस्ट की स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की। अब तेज प्रताप के एक्स हैंडल पर 'अकाउंट हैक' और बदनाम किए जाने का पोस्ट आया है। जानिए सोशल मीडिया पर लुकाछिपी के इस हाइप्रोफाइल मामले में अब तक क्या हुआ
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को जब इंटरनेट पर 'Tej Pratap Relationship' सर्च किया गया तो महज 0.21 सेकेंड में 53.60 लाख रिजल्ट दिखे। इतने बड़े पैमाने पर परिणाम दिखने का कारण है, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और स्क्रीनशॉट। यह मामला बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे तेज प्रताप यादव से जुड़ा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वायरल तस्वीर और स्क्रीनशॉट में तेज प्रताप को युवती के साथ देखा गया। कथित तौर पर तेज प्रताप के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से जो पोस्ट किया गया, उसमें उन्होंने युवती के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन

तेज प्रताप यदव के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल हुआ पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
पांच घंटे तक तेज प्रताप की तरफ से कोई 'प्रामाणिक' नहीं
शनिवार शाम सामने आया यह सोशल मीडिया पोस्ट नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। फेसबुक यूजर्स ने तेज प्रताप को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। यह गौर करना भी जरूरी है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के बेजा इस्तेमाल के इस दौर में 'रिश्ते' की यह बात कितनी प्रामाणिक है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। करीब पांच घंटे तक तेज प्रताप की तरफ से कोई वीडियो संदेश जारी नहीं किया गया।

सोशल मीडिया हैंडल हैक... फोटो एडिट किया गया
हालांकि, जब तमाम समाचार वेबसाइट्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने 'तेज प्रताप के रिश्ते' पर चर्चा तेज की तो रात 10.56 बजे तेज प्रताप के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक और बयान सामने आया। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक करने, फोटो को गलत तरीके से एडिट किए जाने और परिवार वालों को परेशान-बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की।

समाचार एजेंसी पर भी जारी हुई खबर
पूरे मामले का एक पहलू ये भी है कि तेज प्रताप ने रिश्ते के खंडन या इसे स्वीकार करने का वीडियो संदेश जारी नहीं किया है। शनिवार रात 9.36 बजे समाचार एजेंसी पीटीआई ने तेज प्रताप के 'कथित फेसबुक पोस्ट' पर आधारित खबर दी। इसमें उनके रिश्ते पर होने की बात लिखी गई।

महज तीन घंटे के भीतर बदल गई पूरी तस्वीर?
करीब तीन घंटे बाद पीटीआई पर ही एक और कहानी सामने आई। रात 12.47 बजे की इस खबर के मुताबिक तेज प्रताप ने फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात कही। इस खबर में 

 

सोशल मीडिया पोस्ट से उपजी बिहार के इस युवा नेता के 'रिश्ते' की पूरी कहानी
ऐसे में तेज प्रताप के रिश्ते से जुड़ी यह पूरी चर्चा सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीर पर आधारित है। जिस एक्स पोस्ट में उन्होंने सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, इसमें किसी संदर्भ का स्पष्ट जिक्र नहीं है और माना जा रहा है कि उन्होंने युवती के साथ रिश्ते के संबंध में ही यह बात लिखी है। बता दें कि 37 वर्षीय तेज प्रताप सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी कई ऐसी तस्वीरें वायर हो चुकी हैं, जिसमें वे कभी भगवान कृष्ण की तरह वंशी धारण किए दिखे, तो कभी भगवान शंकर के मंदिर में रुद्राक्ष की मालाओं के साथ।
विज्ञापन

तेज प्रताप सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं
कभी तेज प्रताप जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के स्वरूप में सामने आए वाले तेज प्रताप खुद को देवाधिदेव महादेव का भक्त भी बताते हैं। उनके एक्स हैंडल पर सात जुलाई, 2024 की एक वीडियो सबसे पहले दिखती है। इसमें वे शिवलिंग से लिपटे देखे जा सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। इस वीडियो पोस्ट में तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम रहे अखिलेश यादव को भी टैग किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें