फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री बोले- चुनाव बाद शटर डाउन हो जाएगा, शैलेंद्र सिंह ने कहा- नशे के नाले में बहाना चाहते हैं पीके

Thu, 03 Oct 2024 05:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शराब के बारे में बापू की सोच स्पष्ट थी कि यह शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देती है। इस विचार के बाद बापू को मानने वाला कोई व्यक्ति कैसे शराब को सही ठहरा सकता है। 
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने शराबबंदी खत्म करने की बात कही थी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज को पार्टी बनाने के एलान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद प्रशांत किशोर की राजनीतिक दुकान पर भी ताला लग जाएगा। उनका राजनीतिक शटर डाउन हो जाएगा। श्रवण कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर चुनाव प्रबंधन के पेशेवर ठेकेदार हैं। जहां से उन्हें ठेकेदारी मिलेगी, वहीं चले जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रशांत किशोर का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा
वहीं सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बापू का नाम लेकर शराब शुरू कराने का संकल्प प्रशांत किशोर ले रहे हैं, जो पाप है। कहा कि प्रशांत  किशोर ने शराबबंदी खत्म कर अपनी राजनीति का अर्थ स्पष्ट कर दिया है कि वे बिना नीति के राज करना चाहते हैं। बापू की कर्मभूमि चंपारण से उन्होंने अपना अभियान शुरू किया और बापू के विचारों को ही कुचलते हुए राजनीति करने की कोशिश प्रशांत किशोर कर रहे हैं। प्रशांत किशोर का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
 

विज्ञापन

यह शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देती है
शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शराब के बारे में बापू की सोच स्पष्ट थी कि यह शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देती है। इस विचार के बाद बापू को मानने वाला कोई व्यक्ति कैसे शराब को सही ठहरा सकता है। प्रशांत किशोर शराबबंदी खत्म कर बिहार को फिर से नशे के नाले में बहाना चाहते हैं। यह किसी हाल में बिहार की जनता को स्वीकार्य नहीं होगा। कहा कि प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी खत्म कर शराब पर आने वाले टैक्स का इस्तेमाल वे बिहार की शिक्षा में करेंगे। नशे में कौन सा युवा कैसी शिक्षा लेगा और नशे के कारण कौन सा समाज शिक्षित और सभ्य बन सकता है? प्रशांत किशोर शराबबंदी का विरोध सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहे हैं और यह किसी हाल में संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें