फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कटिहार गोलीकांड पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- जांच ने नाम पर लीपापोती, राजद ने कहा- BJP की साजिश

Fri, 28 Jul 2023 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा विधायक ने कहा - बिहार सरकार जांच के नाम पर लीपापोती करती है। सरकार अधिकारी को बचाने के लिए दिखावा करती है। मामले की न्यायिक जांच करने के जगह महागठबंधन के नेता भाजपा पर आरोप लगा झूठा प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कटिहार गोलीकांड की जांच करने पहुंचे वरीय अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में बिहार पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद सियासी घमासान जारी है। एक ओर भाजपा लगातार महागठबंधन सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं दूसरी ओर राजद इसे भाजपा की साजिश बता रही है और जदयू, भाजपा नेताओं को होमवर्क करने की सलाह दे रही है। आइए जानते हैं कि इस मामले में किस दल के नेता ने क्या-क्या कहा...

विज्ञापन


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि कटिहार गोलीकांड मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस को गोलियां बरसानी पड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जांच के नाम पर लीपापोती करती है। सरकार अधिकारी को बचाने के लिए दिखावा करती है। मामले की न्यायिक जांच करने के जगह महागठबंधन के नेता भाजपा पर आरोप लगा झूठा प्रचार कर रहे हैं। 

राजद का पलटवार- भाजपा नेताओं ने भीड़ को उकसाया
वहीं राजद नेता भाई बीरेन्द्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने भीड़ जुटाकर उनको उकसाया गया है। भाजपा के बड़े नेताओं की प्लानिंग थी। भाजपा नेताओं ने लोगों को आक्रोशित कर पत्थरबाजी करवाया था। बिहार सरकार कटिहार गोलीकांड मामले की जांच करवा रही है।  वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू सत्तारुद्ध दल के नेताओं को सलाह देती है कि वह बयानबाजी से पहले होमवर्क जरूर कर लें। लो वोल्टेज के कारण लोगों को समस्या हुई थी। 25 जुलाई को बिजली नहीं रहने का आरोप गलत है। उस दिन महज डेढ़ घंटे से भी कम बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन


सुशील मोदी बोले- बिजली नहीं मिलने से जनता आक्रोशित हो गई
इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूरे बिहार में इस समय लोगों को 3-4 घंटे बिजली भी नहीं मिल रही...ऐसे में जनता आक्रोश में एकत्रित हो गई, पुलिस ने उनपर फायरिंग कर दी जिसमें 2 लोग मारे गए। इन लोगों के परिवारों को मुआवज़ा मिलना चाहिए और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें