फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत दो घायल; गांव में छापेमारी करने गए थे पुलिसकर्मी

Mon, 01 Jan 2024 06:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें अपर थानेदार और एसआई के घायल हुए हैं। पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष व एसआइ के घायल होने की जानकारी मिल रही है। महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। जहां शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया
पूरा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया मुसहर टोली का है। महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में मीरगंज के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार व एसआइ सुरेश कुमार घायल हो गए हैं।

पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है
बताया जा रहा है कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अभी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें