वैशाली में आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। इधर, घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
वैशाली में तेज रफ्तार पिकअप ने पांच लोगों को कुचल दिया। इसमें से चार लोगों की हालत गंभीर है, वहीं एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मरने वाले युवक की पहचान चिंटू साह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने एक व्यक्ति को ठोकर मारी। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की और इस दौरान चार अन्य लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को पकड़ लिया और उसे रोक दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
भीषण अगलगी में बुजुर्ग दंपती की मौत
इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। वहीं ठोकर मारने वाले पिकअप को गुस्सा लोगों ने पकड़ कर आग के हवाले कर दिया है। घटना हस्तारगंज ओपी क्षेत्र के हस्तारगंज बताया गया है। बताया गया कि पिकअप पहले एक व्यक्ति को ठोकर मार और मौके से भगाने के क्रम में चार लोगों को ठोकर मार कर भागने लगा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप को खदेड़कर पकड़ लिया और आग के हवाले कर दिया इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। सभी घायल हस्तारगंज ओपी क्षेत्र के हस्तारगंज के बताए गए हैं।