प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोखे लाल चौपाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट गया। इसके बाद ऐसा हुआ।
दरभंगा के बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक साथ दो साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे एक साइकिल सवार वृद्ध नोखे लाल चौपाल (60) की मौत हो गई। वहीं दूसरा किशोर कन्हैया पासवान (16) को गम्भीर अवस्था में डीएमसीएच रेफर कर दिया है। मौत की खबर मिलते ही नोखे लाल चौपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि नोखे लाल चौपाल प्रतिदिन की तरह अपने घर से साइकिल से दूध बेचने के लिए बिरौल बाजार जाया करते थे। आज भी दूध लेकर बाजार जाने के दौरान हादसा हो गया है। मृतक की पहचान नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र बलाठ गांव निवासी नोखे लाल चौपाल के रूप में हुई।
दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोखे लाल चौपाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट गया। इससे चालक ने पिकअप वैन से नियंत्रण खो दिया और एक साथ दो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गढ़े में पलट गया। बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि पिकअप औऱ साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जबकि घायल किशोर को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।