फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ताजिया जुलसू से लौट रहे लोगों ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, लाठी-डंडे से पीटा और पथराव भी किया

Mon, 07 Jul 2025 07:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए घटना में शामिल कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। भाजपा विधायक ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के गठौली गांव में मुहर्रम के दौरान ताजिया मिलान कर लौट रहे लोगों ने मंदिर और घर के बाहर बैठे दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे चलाना शुरू कर दिया। इस हमले में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज केवटी पीएचसी सहित विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर स्थिति को शांत किया।

घायल पप्पू कुमार ने बताया कि वे अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी ताजिया मिलान कर लौट रहे एक पक्ष के लोगों ने सड़क किनारे खड़े लोगों पर लाठी-डंडे और पथराव करना शुरू कर दिया। लोग जब तक समझ पाते, तब तक कई लोगों के सिर फट गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक पक्ष के लोग इन पर्वों में शांति और सहयोग करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों पर ताजिया जुलूस से लौट रहे युवकों ने लाठियां चलाईं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।

विज्ञापन


विधायक मुरारी मोहन झा ने लगाया आरोप
विधायक मुरारी मोहन झा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक पक्ष के लोगों पर हमला हुआ है। ये लोग पर्व के नाम पर उपद्रव करते हैं, जबकि एक के लोग श्रद्धा से इनके पर्व को देखने आए थे और इन लोगों ने हमला कर दिया, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। स्थानीय चौकीदार पर विधायक ने आरोप लगाया कि उसके भड़काने पर इतना बड़ा हंगामा हुआ।
मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद; दरभंगा में दरोगा को चाकू मारा; और कहां-क्या हुआ, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में एक ही समुदाय के दो गुटों में भिड़ंत
दूसरी घटना जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के अकबरपुर बेक गांव में मोहर्रम के मौके पर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर शनिवार को तनाव बढ़ गया, जो अगले दिन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे शुरू हुए विवाद के दौरान जमकर पथराव हुआ, जिससे गांव का माहौल अशांत हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहर्रम के मौके पर जुलूस कोठीपुल चौक तक पहुंचा था, जहां युवकों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। खेल में भाग ले रहे एक युवक को दूसरे गुट के लड़कों से धक्का-मुक्की हो गई, जिससे वह चोटिल हो गया। घायल युवक के समर्थकों ने विरोधी गुट पर हमला कर दिया।

मारपीट की घटना के बाद दूसरे पक्ष के युवक के समर्थकों ने बिचला मस्जिद के पास जाकर विरोधी गुट के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। एक घंटे तक चली इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और एसडीओ शशांक राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें