लापता महिला के पति ने आधार कार्ड के साथ दिया था आवेदन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जाने क्या लिखा था आवेदन में
मृतका शोभा देवी के पति मनोज मंडल ने रंगड़ा ओपी में 16फ़रवरी को आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी दिन के करीब 10:00 बजे दक्षिण ब्राह्मण टोला में दूध लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तब उसने थाना में आवेदन दिया है। मनोज मंडल ने आवेदन देते हुए रंगडा ओपी से अपनी पत्नी की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई थी। मनोज मंडल का कहना है कि आवेदन के साथ हमने अपनी पत्नी शोभा देवी का आधार कार्ड भी संलग्न किया था, लेकिन पुलिस ने उसे खोजना मुनासिब नहीं समझा। मनोज मंडल का आरोप है कि पुलिस अगर समय रहते उसकी खोजबीन की होती तो शायद आज उसकी पत्नी जिंदा होती।