फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पटना में दो बच्चियों से रेप और एक लड़की की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की थ्योरी सवालों में

Fri, 12 Jan 2024 09:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना के फुलवारीशरीफ में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और उनमें से एक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी तो दिखाई, लेकिन थ्योरी सवालों में है।
विज्ञापन
कई दिनों से पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में घटना का हो रहा था विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारीशरीफ में आठ और 10 साल की दो बच्चियों से रेप और उनमें से एक की हत्या के मामले में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया तो शुक्रवार की शाम पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा में बताया गया कि इस केस का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। उसने संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साक्ष्य मिला भी है और जुटाया भी जा रहा है। हालांकि, उनके पास 'अमर उजाला' के कुछ सवालों का जवाब शुक्रवार को तो नहीं था।

विज्ञापन


भारी विरोध हो रहा, अब पटना के एसएसपी ने बताया
कई दिनों से इस घटना के विरोध में हंगामा मचा है। विपक्ष के नेता इसपर सरकार को घेर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा... सभी ने पटना पहुंचते ही इस मसले पर सरकार को घेरा। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम पटना के सीनियर एसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी- "फुलवारीशरीफ रेप-मर्डर केस का जो आरोपी है,  पटना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक ही आरोपी था।उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके विरुद्ध सभी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। शनिवार को विस्तार से जानकारी दी जाएगी और जल्द उस व्यक्ति को सजा दिलाने की तैयारी की जाएगी।"

विज्ञापन

पटना में आगजनी का कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लोग। सवाल अब भी अनसुलझे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अबतक इतनी ही बात सामने आयी थी
फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सहेलियां थीं। एक की उम्र लगभग 10 वर्ष और दूसरी की आठ साल बताई गई। सोमवार को दोनों अपने-अपने घर के लिए जलावन लाने को पास में ही निकली थीं। दोनों सहेलियां लापता हो गईं। परिवार वालों ने दोनों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन, मंगलवार को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि दोनों लापता सहेलियों का शव कुछ दूर एक चवर में पड़ा है। परिवार के लोग आननफानन में वहां पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची बादहवास वहां बैठी थी, जबकि एक का शव एक बाउंड्री के नजदीक पड़ा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी थी। पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया। उसके बाद से पुलिस के रवैये के खिलाफ आगजनी-प्रदर्शन शुरू हुआ। थाने पर भी हमला हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी का सिर भी फट गया।

लड़कियों के दलित और आरोपी के प्रभावी की बात
हंगामा बढ़ा तो यह भी मामला सामने आया कि दोनों पीड़ित दलित वर्ग से हैं और आरोपी को कुछ राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त है। सरकार इसलिए भी घिर गई, क्योंकि सत्ता के समर्थक वामपंथी दलों ने भी विरोध शुरू कर दिया। भाजपा के कुछ नेताओं ने पीड़ितों के दलित और आरोपी के दूसरे धर्म का होने की भी बात कही। इतना कुछ होने के बाद शुक्रवार को पटना एसएसपी ने एक ही युवक की संलिप्तता बताते हुए उसकी गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी दी।

इन सवालों का जवाब आज एसएसपी देंगे
पटना एसएसपी की ओर से औपचारिक जानकारी के बाद 'अमर उजाला' ने उनसे कुछ सवाल किए तो उन्होंने शनिवार को जानकारी देने की बात कही। आधारभूत सवाल यही था कि आरोपी का नाम-पता-उम्र क्या है? लड़कियां उस आरोपी तक कैसे पहुंची या आरोपी उन दोनों तक कैसे पहुंचा? अगर वह अकेला था तो एक से दुष्कर्म करने के दौरान उसने दूसरे को कैसे नियंत्रित किया? क्या उसने दूसरी बच्ची के सामने एक के साथ रेप के बाद मर्डर किया, फिर दूसरे के साथ वहशीपन किया? क्या जहां पर रेप हुआ, वहीं हत्या हुई? अगर नहीं तो लाश को कैसे वहां तक लेकर आया और दूसरी लड़की कैसे जिंदा वहां तक पहुंची? इतना कुछ करने के बाद वह अबतक कहां था?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें