फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गांवों में लगेगा फ्री मेडिकल कैंप, जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा फायदा

Tue, 09 Jan 2024 12:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री कैंप लगाया जायेगा। ग्रामीण इलाकों में फ्री मेडिकल कैम्प के द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ समय-समय पर मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त में दी जायेंगी। 
विज्ञापन
न्यू इयर गेट टू गेदर में शामिल चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांवों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए फ्री मेडिकल कैंप लगाया जायेगा क्यों कि आज यह समय की जरुरत है। इससे शहरी सुविधाओं से दूर गांवों में रहने वाले लोग अपना इलाज आसानी से करा सकते हैं और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इस बात की जानकारी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमुल्य कुमार सिंह ने न्यू इयर गेट टू गेदर के दौरान कही। गर्दनीबाग़ के यारपुर स्थित अक्षत सेवा सदन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पश्चिमी पटना के जानेमाने 130 डॉक्टरों ने इसमें हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


कब और कहां-कहां लगनी है कैंप 
डॉ अमुल्य कुमार सिंह ने कहा कि वेस्टर्न पटना डॉक्टर्स असोसिएशन के द्वारा लगाया जायेगा। कैंप कब से और कहां-कहां लगनी है यह फिलहाल तय नहीं हो पाया है लेकिन इतना जरुर कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों के हित के लिए हमलोग इसकी शुरुआत कर रहे हैं ताकि गाँवों में रहने वाले लोगों को चिकित्सीय अभाव न हो सके।
 

न्यू इयर गेट टू गेदर में शामिल चिकित्सकों के साथ डॉ अमुल्य कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
क्या है फ्री कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य 
डॉ अमुल्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि हम कई बार देखते हैं कि लोगों को पता नहीं होता कि वह बीमार हैं, या वह किसी ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं जिसका उनको शुरूआती समय में पता नहीं चल पाता है जिसका खामियाजा यह होता है कि समय बीत जाने के बाद रुपया के साथ साथ जान माल की भी हानि उठानी पडती है। ऐसे में जरूरत है उन्हें उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की ताकि वह खुद भी स्वस्थ रह सकें और उनका परिवार भी  स्वस्थ रह सके। डॉ अमुल्य कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में फ्री मेडिकल कैम्प के द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ समय-समय पर मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त में दी जायेंगी। फिलहाल इस विषय पर परिचर्चा की गई है। डॉ अमुल्य कुमार सिंह ने न्यू इयर गेट टू गेदर में शामिल हुए डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

डॉ अमुल्य कुमार सिंह के साथ अन्य चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न विधाओं के चिकित्सक होंगें शामिल
डॉ अमुल्य कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले फ्री कैंप में विभिन्न विधाओं के चिकित्सक शामिल होंगें। न्यू इयर गेट टू गेदर कार्यक्रम के मौके पर डॉ नीता नाथ, डॉ कुमार मानवेन्द्र, डॉ ए एस प्रकाश, डॉ शाहिदा सुल्ताना, डॉ जियाउल हक, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. शंभु शरण सिंह, डॉ. कौशल कुमार सिंह, डॉ. नाज़िया जबस्सुम, डॉ. अभिषेक, डॉ. अदनान, डॉ. अदनान दामर, डॉ. कमरुल होदा, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, डॉ. आलम, डॉ. अंशू, डॉ. अनुपमा दास, डॉ. अनवर आलम, डॉ. आशमा परवीन, डॉ. रेयाज अंजुम, डॉ. ई. हक, डॉ. फैज, डॉ. फैजल, डॉ. फरीद अमानुल्लाह, डॉ. हुमा करीम, डॉ. जावेद, डॉ. कौशल, डॉ. खुशबू, डॉ. के.के. दास, डॉ. महताब आलम, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. एन.पी. दीपक, डॉ. नीता नाथ, डॉ. अमलेश, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. फरहीन रहमान, डॉ. तनवीरुल होदा, डॉ. .प्रभाष रंजन, डॉ. प्रमोद, डॉ. कैशर जमाल और डॉ. राजेश गोस्वामी सहित अन्य डॉक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें