फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पप्पू यादव ने पीएम और लालू का किया सम्मान, तेजस्वी को कहा-  हम दोनों एक नदी की दो अलग-अलग धाराएं

Fri, 07 Jun 2024 10:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : लालू जी का हम बहुत सम्मान करते हैं लेकिन मेरी और तेजस्वी
यादव की विचार धारा अलग-अलग है। हमदोनों एक नदी की दो अलग-अलग धाराएं हैं। हम पीएम मोदी के अच्छे काम की तारीफ करते हैं और करेंगे। जहां विरोध करना होगा वहां विरोध भी करेंगे। 
विज्ञापन
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पप्पू यादव ने आज एक अजीब बयान दिया। बयान में उन्होंने, जहां एक ओर लालू प्रसाद के संबंध में यह कहा कि लालू जी का हम बहुत सम्मान करते हैं। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के संबंध में कहा कि मेरी और तेजस्वी यादव की विचार धारा अलग-अलग है। मैं और तेजस्वी यादव एक नदी की दो अलग-अलग धाराएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ़ भी की। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के अच्छे काम की तारीफ करते हैं और करेगे। साथ ही जहां विरोध करना होगा वहां विरोध भी करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि पीएम देश के हैं तो मेरे भी हुए।

विज्ञापन


बिहार का सीएम कैसा हो? पप्पू यादव जैसा हो
दरअसल पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीतने वाले पप्पू यादव आज मुजफ्फरपुर में पहुंचे, जहां पूर्णिया के नए सांसद पप्पू यादव का सैकड़ो की संख्या में जुटे कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान में समर्थन में नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने नाराओं के दौरान कहा कि बिहार का सीएम कैसा हो? पप्पू यादव जैसा हो। इसके  बाद पप्पू यादव खूब बोले।

मेरी प्राथमिकता पूर्णिया और सीमांचल का विकास करना है 
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अभी मेरा मकसद कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से बिहार में खड़ा करने की है, और इस दिशा में काम कर रहा हूं। अलग अलग जगहों पर जा रहा हूं, जहां लोगो का प्यार और स्नेह पूरा मिला रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि मेरी प्राथमिकता पूर्णिया और सीमांचल का विकास है और इसके लिए मैं अपनी लड़ाई और आवाज को बुलंद रखूंगा। इंडी अलाइंस और एनडीए में शामिल होने और ऑफर मिलने की बात को खारिज करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी पार्टी का विलय किया था और अब कांग्रेस को मजबूत करना मेरा मकसद है। पप्पू यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने बूते चुनाव लड़े और जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें