फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जमीन खरीदने वालों के लिए काम की खबर, अब बिहार के इन 11 अंचलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा

Wed, 04 Sep 2024 09:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विभाग का कहना है कि अगर 11 नए अंचलों में ठीक तरह से सॉफ्टवेयर काम करेगा तो इस साल के अंत तक सभी 137 निबंधन कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने जमीन खरीदने वालों के नई सुविधा उपलब्ध करवाई है। अब वह जमीन के खरीददार ऑनलाइन भी रजिस्ट्री करवा सकते हैं। बिहार सरकार ने यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। राज्य के पटना, सारण, वैशाली, नवादा और मुजफ्फरपुर के 11 नए अंचल में ई-निबंधन की सुविधा मिलेगी। नौ सितंबर से इसका लाभ ले सकते हैं। निबंधन विभाग के सहायक निबंधक महानिरीक्षक सुशील कुमार सुमन ने इन नए जिलों के अवर निबंधक को आदेश का लेटर भेज दिया है।

विज्ञापन


नौ सितंबर से इन अंचलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा
फिलहाल बिहार के पांच निबंधन कार्यालयों पटना सिटी, फतुहा, बिहटा, दानापुर और जहानाबाद में ई-निबंधन सॉफ्टवेयर 29 जुलाई से काम कर रहा है। अब नौ सितंबर से पटना के  बाढ़, विक्रम, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ, संपतचक, सारण के सोनपुर, भोजपुर के पीरो, नवादा के रजौली, वैशाली के पातेपुर और मुजफ्फरपुर के कटना निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। बिहार सरकार का दावा है कि जल्द ही राज्य के प्रमुख सभी अंचलों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

सॉफ्टवेयर की खामियों को दूर कर लिया गया
विभाग की मानें तो 29 जुलाई को जिन पांच अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा थी, वहां सॉफ्टवेयर में कुछ समस्या आई थी। तकनीकी टीम ने सभी खामियों को दूर कर दिया है। अगर 11 नए अंचलों में ठीक तरह से सॉफ्टवेयर काम करेगा तो इस साल के अंत तक सभी 137 निबंधन कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें