फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DCLR Arrested : बिहार में भूमि सुधार उप समाहर्ता को किया गिरफ्तार; सरकारी प्रोजेक्ट की जमीन में घूस का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 06:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News : बिहार के निगरानी विभाग ने सरकारी प्रोजेक्ट की जमीन के विवाद का समाधान करने के लिए घूस लेते हुए सीवान के महाराजगंज भूमि सुधार उप समाहर्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात पटना से पहुंची टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीवान में विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) राम रंजन सिंह के आवास पर मंगलवार रात अचानक निगरानी विभाग की टीम में छापेमारी की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने छापेमारी के बाद डीसीएलआर राम रंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ अभी जारी है।

विज्ञापन


रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
डीसीएलआर के आवास से कई अहम दस्तावेज, कुछ  कागजात एव भारी मात्रा में नकदी बरामद की बात बताई जा रही है। निगरानी टीम के लोगों ने औपचारिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया जा रहा है कि एक सरकारी परियोजना में चिह्नित जमीन से संबंधित विवाद के समाधान के लिए राम रंजन सिंह ने घूस मांगी थी और निगरानी टीम ने रिश्वत लेते उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात जैसे ही यह खबर मिली के डीसीएलआर के आवास पर निगरानी की रेड पड़ी है, सीवान जिला मुख्यालय तक यह जानकारी आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग डीसीएलआर के आवास के बाहर खड़े देखे गए। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ मोटी रकम घूस लेते डीसीएलआर को पकड़ा है। डीसीएलआर का चपरासी भी वहां मौजूद बताया जा रहा है। यह आवास डीसीएलआर का निजी आवास है, जहां निगरानी विभाग ने छापेमारी की है।

निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया
बताया जा रहा है कि बसंतपुर के एक व्यक्ति ने निगरानी से शिकायत की थी कि जमीन के एक मामले में पक्ष में फैसला देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। मंगलवार को 20 हजार रुपये लेकर शिकायतकर्ता लिपिक संतोष कुमार को देने महाराजगंज बाजार गया था। जैसे ही शिकायर्ता ने लिपिक को कैश दिया वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसने बतया कि वह डीसीएसआर राम रंजन सिंह के लिए पैसा लेने आया था। निगरानी की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें