पत्नी और बेटी के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी बोले- शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी का मुंडन भी संपन्न हुआ
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गर्भगृह में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की। आज शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ उनके दोनों बेटे।
- फोटो : सोशल मीडिया
नेता प्रतिपक्ष ने उठाया लालू के यात्रा पर सवाल
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। जिस दल के मंत्री-विधायक सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर भद्दी टिप्पणी करेंगे, उसके मुखिया विशेष विमान से तिरुपति बालाजी गए। खर्च कौन उठा रहा, यह बताएंगे? उन्होंने कहा कि बिहार में सनातन विरोध और बिहारियों के खिलाफ बोलने वालों का राज है। जातिवाद और परिवारवाद से आगे किसी को कुछ दिख ही नहीं रहा है।