फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर शह मात का खेल शुरू

Fri, 29 Dec 2023 09:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : जिला परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। जिला परिषद अध्यक्ष पार्षदों को लुभाने के लिए हर हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष का सरकारी आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिला परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी गुट की ओर से उनके आवास पर शुक्रवार की रात पार्षदों को रहने की व्यवस्था की गई है ताकि पार्षद दूसरे गुट में नहीं चले जाएं। इधर, विरोधी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी के खेमे की एक बैठक भी सुर्खियों में है। इस बैठक में 25 सदस्यों की दमदार मौजूदगी ने नैना कुमारी के खेमे में खलबली मचा दी है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि अध्यक्ष पद का खेल शुरू हो चुका है। इसको लेकर दोनों गुट पार्षद के साथ बैठक कर रहे हैं। वर्तमान चेयरमैन नैना कुमारी के आवास पर 18 पार्षद जुटे थे। इस बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष डा. शीतल प्रसाद यादव भी शामिल हुए।

विज्ञापन


पार्षदों को लुभाने की कवायद शुरू 
जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर भविष्य में सभी पार्षदों के समर्थन पर ही कुछ निर्णय हो पायेगा। इधर, नैना कुमारी की ओर से सरकारी आवास पर भोज कर आगे की रणनीति तैयार किए जा रहे हैं। वहीं विरोध गुट के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी घर-घर जाकर पार्षदों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है।

24 पार्षदों का लेना होगा समर्थन
गया जिला परिषद में कुल 43 सीट हैं। दो साल पूर्व जिला परिषद का चुनाव हुआ था। उसके बाद चेयरमैन के चुनाव में नैना कुमारी ने बाजी मारी थी। लेकिन दो साल पूरा होने के बाद फिर शाह मात का खेल शुरू है।
विज्ञापन


अब चलेगा पैसों का खेल
 नाम नहीं बताने की शर्त पर परैया प्रखंड के एक पार्षद ने बताया कि चेयरमैन नैना कुमारी का कार्यकाल दो साल से उपर हो चुका है। हमलोगों ने तय किया है कि दोनों गुट के जो भी प्रत्याशी पैसा देंगें, उसी प्रत्याशी को हमलोग वोट देकर चेयरमैन बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें