फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Opposition: बाकी सीटें तय नहीं, बिहार की इस सीट पर जदयू ही लड़ेगा; प्रत्याशी भी बदलेगी पार्टी, नाम फाइनल

Wed, 20 Dec 2023 04:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई में सीटों के बंटवारे पर जोर दे रहे हैं। वह प्रत्याशी तक तय कर रहे हैं। एक सीट पर जदयू का लड़ना भी फाइनल है और प्रत्याशी भी बदलकर नाम तय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रति जनता दल (यूनाईटेड) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख में अगले 14 जनवरी तक अगर कोई बदलाव नहीं आता है तो यह पक्का हो जाएगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव 2019 से बिल्कुल अलग होगा। कोई बदलाव नहीं आया तो 2024 के चुनाव में इंडी एलायंस की ओर से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जाएंगे। दिल्ली में इंडी एलायंस की चौथी बैठक में भी नीतीश ने सीटों के बंटवारे के अलावा किसी बात को तवज्जो नहीं दी। ऐसा क्यों? क्योंकि नीतीश आगे की तैयारी में लग चुके हैं। अभी एक सीट पर नाम फाइनल हो गया है। सिर्फ पार्टी की औपचारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन


 

सुनील कुमार पिंटू - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा सांसद का टिकट कटेगा
यह सीट है सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों माता सीता की धरती पर गए तो सीतामढ़ी के जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू उनके साथ नजर आए। लेकिन, यह साथ अब नहीं रहेगा। पिंटू पहले भी भाजपाई रहे हैं और आगे भी वह भाजपाई हो जाएंगे, इसमें भी अब सिर्फ चुनाव की घोषणा का इंतजार है। सुनील कुमार पिंटू ने अब दिल्ली में हुई विपक्षी एकता की बैठक को बेनतीजा बताया है। इसके पहले, पांच राज्यों में से तीन में भाजपा की भारी जीत के बाद उन्होंने कहा था- "मोदी है तो मुमकिन है, जनता ने मोदी के नाम पर गारंटी दी है।" उस बयान के बाद जदयू नेताओं ने उनसे इस्तीफा मांगा था। अब इंडी एलायंस की बैठक को बेनतीजा कहने पर उतना हमला नहीं हो रहा है, क्योंकि इसमें अपेक्षा से उलट नीतीश कुमार को कोई भूमिका नहीं दिए जाने से जदयू में व्यापक पैमाने पर नाराजगी है।
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी भी तय, नाम नहीं कटेगा
सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू के अगले प्रत्याशी का नाम भी तय है। बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने खुद यह घोषणा की है कि उन्हें आलाकमान से हरी झंडी मिल गई है। वह सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट भी गए हैं। पिंटू का नाम कटना पक्का है और ठाकुर का नाम कटना लगभग उतना ही असंभव है। देवेश बिहार की जगह देश की राजनीति में ज्यादा विश्वास रखते हैं। जनवरी 2014 में तो उन्होंने राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर जदयू नेतृत्व के खिलाफ आवाज भी उठाई थी। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। ठाकुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब बेहद करीबी हैं। आज नहीं, लंबे समय से उनकी गाड़ी कुछ-कुछ समय पर मुख्यमंत्री आवास जाती रहती है। उन्होंने 'आलाकमान' कहते हुए सीट फाइनल बताई है तो सेमीफाइनल की उम्मीद नहीं है। मौजूदा सांसद सुनील कुमार पिंटू के भाजपा-प्रेम उभरने के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें