फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'ऐतिहासिक होगी रामनवमी की शोभा यात्रा', नितिन नवीन ने पटना मे यह दावा करते हुए और क्या कहा?

Thu, 26 Mar 2026 05:02 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रामनवमी का यह आयोजन एक नया इतिहास बनाएगा। श्रीराम को कभी कैंप में रखा गया था और आज राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इसलिए जो भी रामनवमी या श्रीराम से जुड़े आयोजन को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसका अंजाम बुरा होगा
विज्ञापन
नितिन नवीन ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक और भारतीज जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज प्रेस वार्ता कर पटना में रामनवमी शोभा यात्रा के बारे में सारी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्योहार भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश जाता है। पटना में यह आयोजन लंबे समय से मनाया जाता रहा है। यात्रा को संगठित करने का प्रयास भी काफी समय से किया जा रहा है। श्रीराम चौक पर भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। पूरा वातावरण भक्तिमय बनाने के लिए सभी संकल्पित हैं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां देखने का अवसर मिलेगा, जिनमें अलग-अलग राज्यों के कलाकार भाग लेते हैं। नागपुर, झारखंड सहित अन्य राज्यों के बैंड भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


श्रद्धालु अनुशासन का पालन करें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पटना में पिछले 16 वर्षों से यह झांकी और कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। शाम 5:30 बजे से पटना के विभिन्न कोनों से आने वाली झांकियों को देखने के लिए पटना वासियों से आग्रह किया गया है। नितिन नवीन ने कहा कि समिति ने कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है साथ ही उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वच्छता एवं आपातकालीन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालु अनुशासन का पालन करें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें।

कौन कौन शामिल होंगे शोभा यात्रा में
उन्होंने दावा कि इस वर्ष की रामनवमी शोभा यात्रा पटना में ऐतिहासिक और यादगार साबित होगी। इस बार की रामनवमी में प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में प्रभु श्री राम का चरित्र निभाने वाले अभिनेता व सांसद अरुण गोविल समेत प्रसिद्ध कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे।  मुख्य मंच पर महामहिम राज्यपाल सैयद हसनैन के अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, बिहार सरकार में मंत्री, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी भी मंच पर शोभायात्राओं का अभिनंदन आरती उतार कर करेंगे । इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं रामनवमी शोभा यात्रा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें