फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मामा के सामने भांजी की मौत, छठ पर्व पर पटना से नवादा जा रहे थे तीनों; दो की हालत गंभीर

Sat, 18 Nov 2023 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : परिजनों ने कहा कि बबलू अपनी दो भांजियों को लेकर छठ पर्व के मौके पर अपने घर जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे से छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में सड़क हादसे में 15 साल की लड़की की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरा बगीचा के पास निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन पर हुई। घटना की पहचान दिनेश महतो की पुत्री सुहानी कुमारी (15) के रूप में किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पटना से नवादा जा रही थी सुहानी
सुहानी के मामा बबलू ने बताया कि शनिवार दो भांजी को लेकर बाइक से पटना से नवादा जा रहा था। दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा के समीप एक टेंपो सड़क पर खड़ा था और सामने से ट्रक आ रहा था। अनियंत्रित होने के कारण बाइक ट्रक में फंसकर सड़क पर गिर गई। उनकी बड़ी भांजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी भांजी जख्मी हो गई। 

छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई
परिजनों ने कहा कि बबलू अपनी दो भांजियों को लेकर छठ पर्व के मौके पर अपने घर जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे से छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं बबलू की छोटी भांजी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक को भी जप्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें