फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : माओवादी नेता के घर समेत चार नक्सली के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, इन सामानों को किया जप्त

Thu, 23 Nov 2023 07:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : NIA की टीम ने बहुचर्चित माओवादी नेता समेत चार नक्सली नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर परिजनों का आरोप है कि उन्हें छापेमारी के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। परिजनों को टीम ने पटना तलब किया है।
विज्ञापन
माओवादी नेता समेत चार नक्सली नेताओं के ठिकानों पर NIA की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने बुधवार को औरंगाबाद के रफीगंज के कासमा स्थित बहुचर्चित माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा समेत चार नक्सली नेताओं के चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान स्थानीय थाना की पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी भी एनआइए की टीम के साथ रही।

विज्ञापन


एनआइए ने चार ठिकानों पर की छापेमारी
सुबह होते ही एनआइए की टीम ने औरंगाबाद के गोह में उपहारा थाना क्षेत्र के बुधई गांव में नक्सली करीमन यादव, रफीगंज के कासमा स्थित जेल में बंद बहुचर्चित माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा, देव के ढ़िबरा थाना के बालूगंज गांव में सरपंच लल्लू पासवान, मिश्र बिगहा में प्रमोद मिश्रा के ससुराल, रामबरण मिश्रा के घर और गोह के बंदेया थाना के सोसुना गांव में प्रमोद यादव के घर पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हालांकि नक्सली प्रमोद मिश्रा के ससुराल स्थित घर से मोबाइल का सिमकार्ड जब्त किया गया है। वहीं नक्सली करीमन और प्रमोद के घर से भी एनआइए की टीम ने मोबाइल का सिम कार्ड जब्त कर लिया है। परिजनों के बैंक पासबुक की भी डिटेल्स ली गई है।

इस वजह से की जा रही छापेमारी 
एनआइए टीम ने इसके पूर्व कासमा में प्रमोद मिश्रा के घर पर दो बार छापेमारी की थी। प्रमोद मिश्रा को गया पुलिस ने 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वहीं गोह थाना क्षेत्र से 8 अगस्त को कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के लठीबार गांव निवासी नक्सली रोहित राय और बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव निवासी प्रमोद यादव को हथियार, कारतूस, लेवी की रसीद व नक्सल साहित्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों की एनआइए जांच कर रही है। इन्ही मामलों को लेकर आज यह छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इन ठिकानों पर हुई छापेमारी
एनआईए की टीम के द्वारा रफीगंज प्रखंड के तीन जगहों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी में एनआइए के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, अभिनेष कुमार, मनोज कुमार, कासमा थाना के कॉस्टेबल देवती कुमारी, पिंकी कुमारी शामिल थे। टीम ने कासमा स्थित माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा के घर एवं अन्य टीमों के द्वारा उनके रिश्तेदार बंचर मिश्र, बिगहा के राम वरण मिश्र, भदवा पंचायत के सरपंच बालूगंज निवासी लल़्लू पासवान के घर गुरूवार को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक छापेमारी की गई।

पूछताछ के लिए बुलावा पटना 
छापेमारी करने आई एनआइए टीम ने परिजनों को पूछताछ के लिए एनआइए के पटना स्थित कार्यालय में बुलाया है।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि छापेमारी के दौरान किसी भी तरह के आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है। प्रमोद मिश्रा के पुत्र ने सुधीर मिश्र, सूचित मिश्रा एवं संजीत मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनआइए की टीम के द्वारा पिताजी की गिरफ्तारी के बाद भी हमारे परिवार और परिजनों के घर पर छापेमारी कर हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें